पिथौरागढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन साई एक्सटेंशन देव सिंह मैदान में बॉक्सिंग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत शहर के सिनेमा लाइन निवासी डॉ. भाष्कर चंद्र भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक कोर्स स्टार 2 परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। भट्ट स्टार 2 श्रेणी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक बन गए हैं। वर्तमान में डॉ. भट्ट राष्ट्रीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक हैं।
उक्त परीक्षा अक्तूबर 2018 में रोहतक (हरियाणा) में हुई थी, जिसमें देश के 50 और विदेश के 22 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। श्री भट्ट ने बॉक्सिंग की शिक्षा-दीक्षा स्थानीय देवसिंह मैदान कैप्टन हरि सिंह थापा से ली। डॉ. भट्ट के बड़े भाई डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट संयुक्त निदेशक खेल के पद पर कार्यरत हैं।
भट्ट की उपलब्धि पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक मयूख महर, महेंद्र सिंह लुंठी, कैप्टन हरि सिंह थापा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत, उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह महर, जिला बॉक्सिग संघ के अध्यक्ष कैप्टन धरम चंद, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन देवी चंद, भूपेश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह महर आदि ने खुशी जताई है।