फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसिंह फील्ड से वाहनों का संचालन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह खेल मैदान को सड़क की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। धरमशाला लाइन के लिए जाने वाली सड़क के बंद होने से सारे भारी वाहन इस मैदान से होकर गुजर रहे हैं। पिछले चार दिन से यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने पिछले मंगलवार से मरम्मत के नाम पर खाद्य गोदाम, धरमशाला लाइन जाने वाली सड़क पर यातायात संचालन रोका हुआ है। इस कारण सारे भारी वाहन, कार, बाइक आदि देवसिंह खेल मैदान से होकर गुजर रहे हैं। मंगलवार को पालिका ने वाहनों के संचालन के लिए दर्शक दीर्घा की ओर चूना डाला था, लेकिन वाहन चालकों ने चूने की लाइन के भीतर वाहन चलाने से गुरेज किया। बारिश से चूने की लाइन भी मिट चुकी है। बीच मैदान में वाहन चल रहे हैं।

इससे मैदान में गड्ढे हो गए हैं। मैदान में रोज सैकड़ों बच्चे और युवा अभ्यास करते हैं। इससे इन खिलाड़ियों को भी परेशानी होने लगी है। पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार का ध्यान भी इस ओर दिलाया गया था। उन्होंने जायजा लेकर इस पर उचित कदम उठाने की बात की लेकिन किया कुछ भी नहीं। खेल मैदान की दुर्दशा से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी है। लोग चाहते हैं कि पालिका कम से कम एक कर्मचारी की ड्यूटी तो मैदान में लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें