गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गाइड लाइन पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं वेस्ट मैटेरियल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य मनीषा सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में चार से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
वेस्ट मैटेरियल से बनी वस्तुओं की प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में रिया वल्दिया, नूरेरिशा, रिया जोशी, रिषभ विजेता रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में मयंक खाती, नूरेरिशा, आलोक, रुद्राक्ष, निखिल, विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर ग्रुप प्रथम में नेहा बिष्ट, शगुन मेहता और वेस्ट मैटेरियल में वंदना रौतेला, निकिता बिष्ट, शिवम भंडारी, दीक्षा जोशी, सीनियर ग्रुप द्वितीय में फैज अहमद, हिमानी, तनीषा, भावना धानिक विजेता रहे। विद्यालय के प्रबंधक केएस खाती ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।