धारचूला(पिथौरागढ़)। इनरलाइन को छिलालेख से दोबारा जौलजीबी करने की मांग को लेकर नाबी मिलन केंद्र में अखिल भारतीय युवा संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र नबियाल और रं कल्याण संस्था इकाई धारचूला अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 24 फरवरी को जौलजीबी में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आपसी सहमति से धारचूला बचाओ संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। बताया कि समिति में सभी राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, छात्रसंघ पदाधिकारी को शामिल किया जाएगा। बैठक में रं यूथ फोरम अध्यक्ष पूरन ग्वाल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, दारमा सेवा संगठन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेलाल, रं यूथ फोरम के महासचिव राजेंद्र नबियाल आदि लोगों ने विचार रखे। 15 फरवरी को आगे की रणनीति को लेकर बैठक करने का निर्णय लिया। वहां पूरन सेलाल, उर्मिला डाबरा, अंजू रौंकली, बिन्दु रौंकली, क्षमा गर्ब्याल, भगवती नबियाल, जसमा गुंज्याल, धनुली बिष्ट, दिनेश चलाल, सुखराज चलाल, जितेंद्र वर्मा, सज्जाद हुसैन, दीपक दरियाल, हरीश कुटियाल आदि थे।