फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में उठी 41 जन शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 41 जन शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 41 आवेदन पत्र विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्राप्त हुए। इसमें गोपाल सिंह ग्राम सनड़ा पीपली ने न्वाली से सनड़ा तक सड़क निर्माण किए जाने, कुमौड़ की दीपा महर ने आवारा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान की रोकथाम किए जाने, गोपाल सिंह खोलिया ने सरस्वती विहार कालोनी में नाली निर्माण कराए जाने, पुष्कर सिंह बोहरा ने जेल बैंड चंडाक से जिबलपटा तक सड़क निर्माण किए जाने, खोलिया गांव के टिकेंद्र पाल ने अस्कोट कर्णप्रयाग मार्ग की मरम्मत किए जाने, प्रवीन सिंह ग्राम बोकटा ने अलग राजस्व ग्राम बनाए जाने, एसएस सौन ने क्वीतड़ हल्दू मार्ग बनाए जाने, आनंदी भैंसोड़ा ग्राम धारी धमोड़ में एनएच सड़क निर्माण के कारण मकान को भूमि कटान से हो रहे खतरे की रोकथाम किए जाने का मांग पत्र सौंपा।

जनता मिलन कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विद्यासागर कापड़ी, डीडीओ गोपाल गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें