पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन फुटबॉल प्रतियोगिता के शुक्रवार के मैच में पिथौरागढ़ यूनाइटेड ने एएफसी को एक गोल से हराया।
देव सिंह मैदान में मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि फुटबालर जोगा दत्त भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मैच के शुरुआती समय में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर के अंतिम क्षण में यूनाइटेड की टीम के अशोक ने शानदार गोल दागा। एएफसी की टीम काफी संघर्ष के बाद भी गोल करने में कामयाब नहीं रही। निर्णायक चंद्र सिंह धामी, नवीन खत्री और गिरीश जोशी रहे।
मैच का आंखों देखा हाल देवेंद्र बिष्ट, दिनेश कापड़ी, विनोद रावत ने सुनाया। शनिवार का मैच वैष्णवी राइजिंग स्टार और जीआईसी के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र खत्री, दिनेश जोशी, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव जितेंद्र महरा, भूपेंद्र चौहान, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, मोहन सिंह मेहता शेखर कपूर, मदन माहरा, यतीश ओझा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।