फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी अस्कोट में फिर रोने, चिल्लाने लगी बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज अस्कोट में पांच बालिकाएं फिर रोने, चिल्लाने लगीं हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर विद्यालय की पांच बालिकाएं अचानक रोने, चिल्लाने लगीं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को सूचना देर बालिकाओं को उनके साथ घर भेज दिया।

अभिभावक इन बालिकाओं को देव डांगर के पास ले गए। भभूती लगाने के बाद बालिकाएं सामान्य हो गईं। विद्यालय में इस महीने तीन बार बालिकाओं के रोने, चिल्लाने की घटना सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


बीते 22 सितंबर को अभिभावक शिक्षक संघ ने विद्यालय में पूजा पाठ भी कराया। रोने, चिल्लाने की घटनाएं लगातार होने से अभिभावकों के साथ ही शिक्षण स्टाफ भी परेशान हो गया है। शिक्षण व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन से बालिकाओं को आ रही दिक्कत का समाधान निकालने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी और सीएमओ को मनोचिकित्सक उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें