फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे 14 लोगों को धारचूला पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला निवासी आदेश रायपा द्वारा ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री को भेजा गया संदेश काम आया। ट्वीट करने के बाद सोमवार को देहरादून से आए हेलीकॉप्टर ने उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में फंसे 14 बुजुर्गों को धारचूला पहुंचाया।
विज्ञापन

बूंदी गांव में आयोजित होने वाले किर्जी विजयोत्सव के लिए बड़ी संख्या में लोग उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गांवों में गए थे।

प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हेली सेवा का अनुबंध समाप्त होने पर 13 सितंबर को हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई। इससे पूजा के लिए गांव गए कई बुजुर्ग वापस नहीं आ पाए थे। रविवार को धारचूला निवासी आदेश रायपा और संदेशा रायपा ने सीमा के लिए बन रही सड़क के कारण पैदल मार्ग के खतरनाक और हेली सेवा बंद होने के कारण गांव में माता-पिता के फंसने संबंधी ट्वीट किया था।

इस ट्वीट के बाद सोमवार को देहरादून से आए हेलीकॉप्टर ने गर्ब्यांग, बूंदी, गुंजी आदि गांवों से 14 लोगों को धारचूला पहुंचाया, जबकि धारचूला से 16 लोगों को उच्च हिमालयी गांवों में पहुंचाया। इसके बाद हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए लौट गया। बताया जा रहा है कि अभी भी गुंजी में 20, बूंदी में 15 और गर्ब्यांग में आठ लोग फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें