फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से दोपहिया वाहन में दोनों सवारों को पहनना होगा हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल थाने में व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और टैक्सी यूनियन की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने 15 अगस्त से दोपहिया वाहनों में दोनों सवारियों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता की जानकारी दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हेमचंद्र पंत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में 15 अगस्त से दोपहिया वाहनों के दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। मकान मालिकों को मकान को किराये में देने से पूर्व किरायेदार और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने की भी हिदायत दी। ऐसा न होने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।

बाजार में तेज गति से वाहन दौड़ाने, जगह-जगह पर गाड़ी खड़ी करने, प्रेसर हार्न बजाने और रेट्रो साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिल पर भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता देवराज सत्याल, गंगा सिंह मेहता, टैक्सी यूनियन के प्रदेश सचिव बबलू सामंत, भाजपा युवामोर्चा के जिला महामंत्री सुनील सत्याल, श्रीरामलीला कमेटी के व्यवस्थापक दिनेश पाठक, यूकेडी के प्रदेश संगठन मंत्री सलीम अहमद, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अनिल कार्की, बृजेश सत्याल, मनीष सत्याल, मनोज गोस्वामी, बिक्रम सामंत, पप्पू बिष्ट, नरेंद्र गाड़िया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें