फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 59वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को भामा के कुंदन सिंह और रूप सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर सड़क का काम शुरू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि सड़क निर्माण की बाधा दूर होने के बाद भी सड़क का काम प्रारंभ नहीं किया जा रहा है।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा कि सड़क न होने से इलाके की नौ हजार की आबादी घोर अभावों में दिन काट रही है। नेता, प्रशासन, सरकार सड़क का निर्माण कराने में रुचि नहीं ले रही है। आंदोलन के समर्थन में गोपाल सिंह भंडारी, होशियार सिंह बिष्ट, भगवान धानिक, राम सिंह भंडारी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें