फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के संरक्षण के लिए काम करने वालों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/गणाईगंगोली। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बेटियों के संरक्षण के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला और गणाईगंगोली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई। बेटी बचाओ अभियान के तहत जिले और ब्लॉकों में ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किए गए। जौलजीबी के कई गांवों में महिला संगठन की अध्यक्ष लीला बनग्याल के नेतृत्व में लोगों को बेटियों के संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय में डीएम सी रविशंकर ने बालिका दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। बताया गया कि जिले के लिए मुख्य विकास अधिकारी वंदना, मुनस्यारी के लिए रीना कौशल धर्मशक्तू, धारचूला के लिए सुमन कुटियाल, गंगोलीहाट के लिए मीना गंगोला, पिथौरागढ़ के लिए नमिता पंत, मूनाकोट के लिए मोनिका सौन, कनालीछीना के लिए शीतल राज, डीडीहाट के लिए रेखा भंडारी, बेड़ीनाग के लिए हंसा मनराल को ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में ब्रांड अंबेसडरों की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। घनश्याम ओली फाउंडेशन की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीएम ने सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाली बेटियों के लिए वैष्णवी किट वितरण का शुभारंभ किया। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को पैदा हुईं दो बेटियों के लिए किट दिए गए। कार्यक्रम में 6 प्रतिभावान बालिकाओं को साइकिलें भेंट की गई।
विज्ञापन


उधर, धारचूला में एसडीएम आरके पांडेय की अध्यक्षता में बालिका दिवस के कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली के बाद हुई गोष्ठी में एसडीएम पांडे, पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, सेवा का अधिकार के डीएस गर्ब्याल, बाल विकास परियोजनाधिकारी चंद्रप्रभा रायपा, थानाध्यक्ष पीएस नेगी, उप निरीक्षक पिंकी, आभा फकलियाल ने विचार रखे। जौलजीबी के खेड़ा, थाम, विजयसार गांव में महिला संगठन की अध्यक्ष लीला बनग्याल के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया।

बनग्याल ने बताया जिले में बेटियों के संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को उनकी ओर से 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। अभियान में गंगोत्री चलाल, ऊषा गुंज्याल, हेमा थापा, अंपा देवी शामिल थीं। गणाईगंगोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में मीना उपाध्याय, मंजू मेहता, पूर्णिमा लोहनी, गोविंदी बोरा, दुर्गा पांडेय, आशा, बबीता पथनी, शांति देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें