फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। वाहन में कम सिलेंडर आने के कारण क्षेत्र के अधिकतर उपभोक्ताओं को मायूस होने पड़ा। रसोई गैस नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ताओं ने सिलेंडर ला रही गाड़ी का घेराव कर दिया। लोगों ने विभाग से सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र में 222 रसोई गैस सिलेंडर लेकर आए गैस एजेंसी के कर्मचारियों को लोगों की नाराजगी तब झेलनी पड़ी, जब अधिकतर लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाया। क्षेत्र की खीमा देवी, नारायण सिंह, त्रिलोक, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी आदि का कहना है कि रसोई गैस के वाहन आने की सूचना मिलते वह सिलेंडर लेकर वाहन के पास पहुंचे, लेकिन जब तक उन्हें सिलेंडर मिलता तब तक सिलेंडर खत्म हो चुके थे।

लोगों का कहना है कि एक तो विभाग द्वारा रसोई गैस की आपूर्ति समय पर नहीं की जाती, दूसरा रसोई गैस की आपूर्ति होती भी है तो इतनी कम संख्या में कि अधिकतर लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता। गैस एजेंसी के कर्मचारी महिमन सिंह का कहना है कि सर्दियों के मौसम में रसोई गैस की ज्यादा खपत रहती है। कहा कि जल्द ही क्षेत्र में गैस सिलेंडर की दूसरी गाड़ी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें