फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम, किरन, मनोज का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 27 से 29 अक्तूबर तक बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी चाईक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर राजकीय इंटर कालेज चहज के तीन विद्यार्थियों का चयन विलासपुर छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थी विक्रम भंडारी, किरन बिष्ट, मनोज रौतेला ने राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में रजत और एक ने कांस्य पदक हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद केशरवानी ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की हिमानी बिष्ट, बलवंत रौतेला ने रजत और गीता मौरा ने कांस्य पदक जीता।

प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षक डा. धनी ग्वासीकोटी को बधाई देते हुए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश महरा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें