फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से हित साध रही भाजपा:कुंजवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा पर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया। कहा कि सत्ताधारी दल पुलिस का दुरुपयोग कर रहा है। इससे प्रजातंत्र का अहित होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कुंजवाल ने कहा कि धारचूला में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के घर के बाहर खड़े वाहन को पुलिस ने रात को उठाया। बगैर सर्च वारंट के घर की तलाशी ली। कहा कि वाहन में कमी हो सकती है, लेकिन वाहन के खिलाफ सड़क पर चलते समय ही कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि धारचूला के ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष का वाहन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के काफिले को लीड कर रहा है। इन हालात में निष्पक्ष चुनाव की आशा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


कुंजवाल ने प्रदेश की राजनीति पर भी तंज कसे। कहा कि एनएच-74 घोटाले की जांच का ऐलान सरकार ने किया, लेकिन 8 महीने बाद भी जांच शुरू नहीं हुई है। छात्रवृत्ति घोटाले की जांच का भी अता-पता नहीं है। कहा कि राज्य बनने से अब तक घोटालों की जांच होनी चाहिए। वार्ता में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, सांसद प्रतिनिधि दीपक लुंठी, सभासद केदार लुंठी, दिनेश सौन, भुवन जोशी, त्रिलोक महर मौजूद थे।

अधिकारियों को दबाव में लेकर की गई कार्रवाई
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धारचूला के क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ अधिकारियों को दबाव में लेकर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दो साल पहले का प्रकरण है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दो साल पहले सरपंच पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन दो साल तक अधिकारियों ने इस मामले को दबाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें