फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने जंगल में पांच बकरियों को मार गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। तेंदुए ने जंगल गई पांच बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें से चार बकरियां गाभिन भी थी। वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना किया। बकरियों के मरने से गरीब महिला गंभीर संकट में आ गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि चमलेग गांव की अनीता देवी अपनी पांच बकरियों को जंगल चराने के लिए ले गई थी, तभी तेंदुए ने पांचों बकरियों को एक साथ मौत के घाट उतार दिया। अनीता ने बताया कि वह पशुपालन कर परिवार का गुजारा करती थी, एक साथ पांच बकरियां मरने से उसके सामने गंभीर संकट आ गया है।

वन रक्षक महेंद्र सिंह चमियाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को मदद देने का आश्वासन दिया। चमलेग गांव के सामाजिक कार्यकर्ता महेश बसेड़ा ने घटना की जानकारी वन विभाग और पशुपालन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें