फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काम न करने से दिक्कत में ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। स्टेट बैंक में छह महीने से एटीएम खराब होने और बैंक कर्मियों के कथित खराब व्यवहार से नाराज ग्राहकों ने क्षेत्रीय प्रबंधक अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है। ग्राहकों का कहना है कि बैंक ने एटीएम कार्ड तो बना दिए हैं, लेकिन एटीएम खराब होने से पिन चालू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बैंक के कर्मचारी ग्राहकों से सही ढंग से बात नहीं करते। किसी विषय पर जानकारी मांगने पर बैंक कर्मचारी ग्राहकों को इधर-उधर दौड़ाते रहते है। एटीएम खराब होने से क्षेत्र की 119 ग्राम सभाएं प्रभावित हैं। शाखा प्रबंधक गोपाल सिंह खिरमाल का कहना है कि अभी उनके पास पुराने नोट हैं, जो एटीएम में बार-बार फंस रहे हैं। नई करेंसी बैंक को नहीं मिली है, जिससे एटीएम सुचारु रूप से नहीं चल रहा।

कर्मचारियों के अभद्रता के सवाल पर कहा कि वर्तमान में स्टाफ की कमी है। काम की अधिकता की वजह से कहीं पर इस तरह की दिक्कत आई होगी। ग्राहकों का कहना है कि जल्द ही एटीएम सुचारु नहीं किया गया तो बैंक के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र खाती, संजय रावल, आरती साह, हरीश जोशी, हरीश महरा, राम सिंह, रमेश राम, दयाल जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें