फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खातों में आएगी चीनी की सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य खाद्य योजना से जुड़े सभी राशनकार्ड धारकों की चीनी की सब्सिडी अब नवंबर से उनके बैंक खातों में आने लगेगी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से इस समय चीनी नहीं मिल रही है। अब कार्डधारक को चीनी तो बाजार भाव में खरीदनी होगी लेकिन उसकी सब्सिडी खातों में आएगी। अभी यह तय नहीं है कि सब्सिडी की राशि कितनी होगी और बाजार से चीनी किस कीमत में मिलेगी। इससे पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में चीनी 13.50 रुपये किलो के हिसाब से मिला करती थी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि चीनी की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए सभी कार्डधारकों को अपने राशनकार्ड आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम आदि विवरण के साथ लिंक कराना जरूरी है। इसके लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने सभी कार्ड धारकों से अपील की है कि वह अपने राशन कार्ड के साथ जरूरी विवरण जरूर दर्ज करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें