फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगला गांव में वायरल फैला, कई लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील के पांगला गांव में वायरल फैल गया है। कई लोग बुखार, खांसी, बदन दर्द से पीड़ित हैं। वायरल फैलने की सूचना पर सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने पांगला में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 100 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान देवकी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता जनक बिष्ट ने एसडीएम राज कुमार पांडे को सूचना दी कि पांगला में वायरल के प्रकोप से कई लोग बीमार हो गए हैं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों पर बीमारी का ज्यादा असर हो रहा। एसडीएम ने चिकित्सा विभाग को पांगला गांव जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने डा. किशोर सिर्खाल के नेतृत्व में एक चिकित्सा दल को पांगला भेजा, जहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर 100 मरीजों का इलाज किया गया और दवाइयां बांटी गई।

डा. सिर्खाल ने बताया कि सभी मरीज वायरल से पीड़ित हैं। दवा मिलने से अब सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि इस मौसम में बासी भोजन न करें और उबला पानी पीएं। बुखार की शिकायत होने पर दवा ले लें। उन्होंने गांव में कुछ दवाइयां रख दी हैं तथा गांव के लोगों को उनके प्रयोग की जानकारी दी है। फार्मेसिस्ट राम सिंह ठगुन्ना ने सभी मरीजों को दवाइयां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें