पिथौरागढ़। एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में जिले के स्काउट और गाइड का राज्य पुरस्कार शिविर शुरू हो गया है। स्काउट और गाइड ने नगर में रैली निकालकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 38 स्काउट और 58 गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभागियों को वर्दी नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्रार्थना, झंडागीत, आग जलाना-बुझाना, नक्शा बनाना, गांठ बांधने, प्राथमिक चिकित्सा आदि की जानकारी दी जा रही है।
शिविर में प्रादेशिक मुख्यालय देहरादून से डॉ. बीडी जोशी, उमेश तिवारी, कल्पना धामी, सीमा सेन और पुष्पा दर्मावाल पहुंचे हैं। शिविर को सफल बनाने में किरन रैमजे, पीआर डीन, विजय लक्ष्मी शाह, सरोज डीनियां, लक्ष्मी नेगी, चंद्रकला जोशी, प्रकाश उप्रेती आदि सहयोग दे रहे हैं। शिविर का समापन 4 अगस्त को होगा।