फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का सामान सड़क पर फैलाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पुलिस ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि दुकान का सामान सड़क और रास्ते पर फैलाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने व्यापार संघ को इस आशय की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि दुकान का सामान रास्ते और सड़क तक फैलाने से शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है और लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। इससे पहले दी गई चेतावनी को व्यापारियों ने गंभीरता से नहीं लिया और अब भी वह सामान को सड़क एवं रास्तों पर फैला रहे हैं। नगर के हर हिस्से की बाजार में यह समस्या लगातार बनी है।

उन्होंने कहा कि अब पुलिस ऐसा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। व्यापारियों का चालान होगा और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि पुलिस पहले व्यापारियों को सजग करे। यदि उसके बाद भी कोई व्यापारी नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ होने वाली कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं दिया जाएगा। व्यापारियों को नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें