फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर जौलजीबी के पास सोमवार रात करीब 12 बजे चट्टान टूटकर गिरने से यातायात सात घंटे तक बाधित रहा। मंगलवार सुबह सात बजे इस सड़क पर यातायात बहाल हो पाया। रात के समय वाहनों का संचालन बंद होने से कोई यात्री और वाहन नहीं फंसा।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि जौलजीबी में पुल से थोड़ा पहले सोमवार रात चट्टान टूट गई थी। सुबह छह बजे से चट्टानें हटाने का काम शुरू किया गया और सुबह सात बजे यातायात बहाल हो गया।

इस बीच जिले में दो दिन से बारिश की रफ्तार थोड़ा कम हुई है, लेकिन 18 ग्रामीण सड़कों पर अब तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। देवलथल-कनालीछीना सड़क बंद होने से क्षेत्र की 20 हजार आबादी भारी परेशानी में है। इसके अलावा सेलमाली-दाखिम, मालाकोट-लोद, कमेटखान-धाराकौली, गंगोलीहाट-चौपाता, थल-लेजम, नरगोली-खतीगांव, तवाघाट-कंज्योति, सानदेव-तुरगोली, मदकोट-बोना, मदकोट-दारमा, चहज-निगल्टी, कोटा-पंद्रपाला, गंगोलीहाट-सुगड़ी, डीडीहाट-सीराकोट, गुरना-गोगिना, नौलड़ा-आदीचौरा, भैंसकोट-बजेता मार्ग अभी बंद हैं। इन सड़कों में से ज्यादातर लोनिवि के अधीन हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने लोनिवि को बंद सड़कें तत्काल खोलने को कहा है।
विज्ञापन


बारिश से दो मकान टूटे
जिले में सोमवार की रात हुई बारिश के दौरान दो मकान टूट गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार पिथौरागढ़ तहसील के सकुन गांव में सीता देवी और डीडीहाट तहसील के दोबांस गांव में हीरा बल्लभ का मकान बारिश से टूट गया। दोनों परिवारों ने दूसरे के मकानों में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें