फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। किसानों के कर्ज माफ करने, वसूली के लिए दिया गया हर आदेश वापस लेने, मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान संगठन ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। किसान संगठन के बैनर तले पहुंचे किसानों ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने कर्ज माफी की घोषणा की थी। इसी उम्मीद में कई किसानों ने लोन की किश्त अदा नहीं की। सरकार बनते ही भाजपा इस वादे को भूल गई और किसानों पर कई प्रकार से दबाव बनाए जाने लगे।
विज्ञापन


किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि उत्तराखंड में भी किसान आत्महत्या को विवश हो रहे हैं, जबकि पहले इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आती थी। इससे साबित होता है कि सरकार की किसान विरोधी नीति ही इसके लिए जिम्मेदार है। कहा गया कि किसी भी किसान के पास वसूली के लिए राजस्व टीम को न भेजा जाए। यदि ऐसा किया गया तो विरोध किया जाएगा।

इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन जारी रखने और सरकार को कर्ज माफी का आदेश देने के लिए विवश करने का फैसला लिया गया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि यदि अब किसी किसान की जान गई तो सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन में गोपाल सिंह, भुवन सिंह, शंकर राम कोहली, विशन राम, श्याम लाल, जगदीश प्रसाद, प्रेम राम, रमेश चंद्र, दीपक रावत आदि किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें