फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा को लेकर व्यापारी आंदोलन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ व्यापारी आंदोलन करेंगे
विज्ञापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के पोस्टआफिस लाइन की सड़क की दुर्दशा को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। गंगोलीहाट-पव्वाधार मार्ग के इस हिस्से पर करीब 300 मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। लगातार मांग के बाद भी सड़क पर डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने सड़क की खराब हालत को लेकर रोष जताया। कहा कि सड़क पैदल चलने लायक नहीं रह गई है। गड्ढों में तब्दील सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं। वाहनों के टायरों से उछलकर पत्थर दुकानों के अंदर आ रहे हैं। कहा कि गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क पर चौड़ीकरण, डामरीकरण का काम चल रहा है, लेकिन नगर की सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना था कि अभी पोस्टआफिस लाइन में डामरीकरण का कार्य नहीं किया गया तो बरसात में काम हो नहीं पाएगा और पोस्टआफिस लाइन की सड़क पर लोग पैदल तक नहीं चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े ठेकेदारों को सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का काम मिला है। इस कारण भी मनमानी हो रही है। इस दौरान प्रकाश पंत, शंकर सिंह, महेश चंद्र पंत, कमलेश उप्रेती, दीपक जोशी, ललित बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें