फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसखाल के राजवीर बने सेना में लेफ्टीनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसखाल के राजवीर बने सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

ताऊ डीआईजी मंगल सिंह मिली सेना में जाने की प्रेरणा
पिथौरागढ़। भैंसखाल (नाचनी) के राजवीर सिंह दानू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। राजवीर अमर उजाला से जुड़े पत्रकार जीवन दानू के बेटे हैं। राजवीर के ताऊ मंगल सिंह दानू आईटीबीपी के डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हैं।

राजवीर शनिवार को आफीसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में पास आउट हुए। अफसर बेटे के कंधे पर मां चंद्रकला दानू, पिता जीवन दानू, बड़ी बहन विनीता और हंसा ने स्टार लगाए। राजवीर को 15 गार्ड रेजीमेंट में भटिंडा (पंजाब) में तैनाती मिली है। ताऊ डीआईसी मंगल सिंह दानू से प्रभावित होकर राजवीर ने बचपन से ही सेना में अफसर बनने का लक्ष्य संजो लिया था। प्राथमिक शिक्षा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल नाचनी से हासिल करने वाले राजवीर ने कक्षा 6 से इंटर तक की शिक्षा प्रेमा जगाती स्कूल नैनीताल से हासिल की। पिथौरागढ़ महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करने वाले राजवीर का चयन वर्ष 2015 में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुआ। वर्ष 2018 में एनडीए में चयन होने तक वह मुनस्यारी विकासखंड में इस पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



होनहार राजवीर पढ़ाई के साथ ही खेल में भी आगे रहे। नैनीताल में पढ़ाई के दौरान नेशनल स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पिथौरागढ़ महाविद्यालय की एथलेटिक्स और शतरंज की टीम में शामिल रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता के साथ ही एलएसएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के प्रोफेसर पुष्कर सिंह बिष्ट को दिया है। राजवीर के अफसर बनने से उनके गृह क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें