फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन इलेवन थल फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। श्रीरामलीला समिति सांस्कृतिक मंच की ओर से खेली जा रही 34वीं राज्य आमंत्रण चैंपियन क्रिकेट कप प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में गोल्डन इलेवन थल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में डीसीए पिथौरागढ़ को 5 विकेट से परास्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर डीसीए पिथौरागढ़ की टीम ने पहले खेलते हुए 139 रन बनाए। डीसीए पिथौरागढ़ की ओर से कप्तान प्रकाश ने 29 रन की पारी खेली। सुशील ने 28 रन का योगदान दिया। गोल्डन इलेवन थल के गेंदबाज मोहित ने 3, पंकज ने 2-2, राइसिंग, विकास ने 1-1 विकेट झटके। थल की टीम ने 17वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। थल की ओर से जतिन ने 7 छक्कों की मदद से 65 रनों की नाबाद पारी खेली।

उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार ने नवाजा गया। पंकज ने 29 रन की उपयोगी पारी खेली। पिथौरागढ़ की ओर से महेश, राहुल ने 2-2, सुशील ने 1 विकेट लिया। अंपायर जगमोहन भैसोड़ा, सुनील धोनी थे। स्कोरर सोनू पानू, सागर कुमार थे। मैच का आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत, अमरजीत कुमार, नीरज जोशी, राघव कुमार ने सुनाया। 5 मार्च को राजा क्लब मुवानी और गोल्डन इलेवन थल के मध्य खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें