फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में 156 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरीनाग (पिथौरागढ़)। सड़कों की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति चौड़मन्या की ओर से पिछले 156 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। विधायक मीना गंगोला ने अनशनकारियों को जूस पिलाया।
विज्ञापन


पाताल भुवनेश्वर, दौलावलिया, भूल की अध्याली-मनगढ़-चौड़मन्या सड़कों की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले लंबे समय से क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बुधवार को गंगोला ग्रामीणों से मिली और एक सड़क की स्वीकृति की जानकारी दी। इस पर आंदोलनकारी मान गये। विधायक ने बताया कि चौड़मन्या से भूलकी अध्याली 10 किमी सड़क की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है।

मौके पर विधायक के साथ पीएमजीएसवाई, पीडब्लूडी के अधिकारी भी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की अन्य सभी सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय संघर्ष समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह रावल ने स्थानीय जनता और विधायक का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम तुसार सैनी, अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह, लोनिवि के सहायक अभियंता कुबेर सिंह नेगी, जेई सुरेंद्र महरा, गोकुल गंगोला, दीपक नेवलिया, आनंद राम लोहिया, उमेद सिंह दशौनी, रवि दशौनी, दीपक दशौनी, पवन रावल, राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें