फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में गंदगी का अंबार, लोगों का राह चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर में गंदगी के ढेर से लोगों का चलना दूभर हो गया है। जगह-जगह फैले कूड़े से पूरे शहर में दुर्गंध फैल गई है। शहर से लगातार पांचवें दिन भी कूड़ा नहीं उठा है। वहीं, नैनीपातल में कूड़े की आग पर शुक्रवार को काबू पा लिया गया है। पालिका का दावा है कि आग पूरी तरह बुझ गई है।
विज्ञापन


नैनीपातल कूड़ा डंपिंग स्थल में लगी आग से गुस्साए स्थानीय लोग नैनीपातल में कूड़ा नहीं डालने दे रहे हैं। इस कारण पालिका कूड़े का निस्तारण नहीं कर पा रही है। पिथौरागढ़ शहर से 24 दिसंबर से कूड़ा नहीं उठ रह है। पांच दिन बाद कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान पालिका और प्रशासन नहीं कर पाया है।

नतीजतन जिला अस्पताल, बैंक रोड, जीआईसी तिराहा, टकाना, कुमौड़ समेत कई स्थानों पर कूड़े का अंबार लग गया है। नगरपालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल निकाला जा रहा है। जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें