पिथौरागढ़। केएनयू राइंका में जिला स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना (विण) की टीम प्रथम स्थान पर रही।
राइंका के खेल मैदान में जिला खेल समन्वयक जितेंद्र सिंह वल्दिया और सह समन्वयक निर्मल भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मानले (मूनाकोट) द्वितीय और बेड़ीनाग की टीम तृतीय स्थान पर रही। मानचित्र प्रतियोगिता में राआप्रावि टकाना के पारस मिश्रा पहले, भट्टीगांव, बेड़ीनाग की आंचल विश्वकर्मा दूसरे और चौड़धुरौली, गंगोलीहाट की काजल मौरा तीसरे स्थान पर रही।
अंत्याक्षरी में राप्रावि कासनी प्रथम, कनालीछीना द्वितीय, बेड़ीनाग की टीम तृतीय, अंग्रेजी सुलेख में मानले की मोनिका, यहीं की दिशा, बेड़ीनाग की आंचल ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक संजय भट्ट, दीप उप्रेती, ईश्वरी बिष्ट और प्रदीप बिष्ट रहे। वल्दिया ने बताया कि विजेता टीम रुद्रपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
मगर की सोनी राणा चैंपियन
नाचनी। राइंका बिर्थी के मैदान में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मगर (बला) विद्यालय की छात्रा चैंपियन रही। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान भुर्तिंग सीता देवी ने खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, गोला फेंक, लंबी कूद आदि खेल आयोजित किए गए। न्याय पंचायत समन्वयक गोविंद सिंह राणा ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में कैलाश मेहरा, कुंदन कोरंगा, ज्योति बनकोटी, नीला, पुष्पा चंद, हीरा सिंह मेहता, त्रिलोक राणा ने सहयोग किया।