फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ और डौली सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तीन दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राइंका डीडीहाट के खेल मैदान में हुआ। सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मल्लिकार्जुन विद्यापीठ थल के ऋषभ चंद और बालिका वर्ग में राबाइंका डीडीहाट की डौली कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राइंका जौरासी के करन खोलिया ने दूसरा, स्वामी मलयनाथ के कार्तिकेय बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में रापूमावि अजेड़ा की पूजा बोरा और मल्लिकार्जुन की माही डसीला ने दूसरा, तीसरा स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग में एलेमेंटी स्कूल थल के पारस कार्की, मल्लिकार्जुन के आयुष चंद, राप्रावि चेतलाधार के विनोद सिंह, बालिका वर्ग में मल्लिकार्जुन की गुंजन, राप्रावि जौरासी की विद्या बोरा, ओढ़गांव की कविता प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

संचालन चंद्रबहादुर कन्याल और मनोहर भड़ ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एलडी कापड़ी, उप शिक्षाधिकारी पीआर भट्ट, काशी राम गौतम, डीएन पंत, एनएस चुफाल, किशोर साह, भुवनेेंद्र भंडारी, राजेंद्र साही, सुनीता लोहिया, दीपेंद्र बृजवाल, विनीता जोशी, पूर्णिमा पाटनी, जीवंती पोखरिया, सीमा पुनेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें