पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के साथ ही बेड़ीनाग और डीडीहाट में भी अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में 15 इंजीनियरों ने रेडक्रास सोसायटी की जिला इकाई के तत्वावधान में जिला रक्तकोष में रक्तदान किया।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नेतृत्व में सुबह संघ भवन टकाना में श्रद्धांजलि सभा हुई। इंजीनियर विश्वेश्वरैया और इंजीनियर आरके दत्ता के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। संघ भवन में हुई गोष्ठी में दोनों महान इंजीनियरों के कार्यों का स्मरण किया गया। इंजीनियर्स की भूमिका और चुनौतियां विषय पर चर्चा की गई। रक्तदान करने वालों में योगेश रिखाड़ी, आनंद रावत, प्रदीप नेगी, दिनेश पांडे, जयपाल दोसाद, हेमंत पाठक, विपिन विश्वकर्मा, मयूर शाह, संजय वर्मा, प्रकाश जोशी, राजीव सैनी, गंभीर सिंह चौहान, मनोज नेगी, महावीर सिंह चौहान, मनोज खाती शामिल थे।
नगर के एक बारातघर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान इंजीनियर नवीन चंद्र जोशी, भवान बोरा, एलपी जोशी, अमरनाथ जुकरिया, केके जोशी, एमपीएस डोबाल, सुरेश जोशी, प्रदीप नेगी, अनिल रावत, दिनेश पांडे, रुचि जंगपांगी, वंदना रावत, खुशबू जोशी, संजय वर्मा आदि थे। संचालन जिला सचिव दिनेश चंद्र जोशी ने किया।
बेड़ीनाग में लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र धौलखंडी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दोनों इंजीनियरों को याद किया गया। इस दौरान इंजीनियर कुबेर सिंह नेगी, दीपक कुमार, नंदन प्रसाद, सुरेश राय, आमिर सिद्दीकी, सूरज आर्या, सुरेंद्र महरा, पंकज जोशी, सचिन चौधरी, राहुल कुमार, आशुतोष वर्मा आदि थे। डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंजीनियरों ने मरीजों को फल बांटे। गोष्ठी में इंजीनियर्स दिवस पर प्रकाश डाला।