फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों से फसलों को बचाने के लिए करनी पड़ रही पहरेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में लावारिस जानवर आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। यह जानवर दिन में जहां सड़कों और गलियों में राहगीरों के लिए खतरा बने रहते हैं, वहीं रात को खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। आवारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रात में पहरा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


थल कस्बे में लावारिस जानवरों की संख्या दो दर्जन से अधिक हो चुकी है। इन जानवरों के पुलों पर आराम करने के कारण कई बार सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अब यह जानवर झुंडों में सत्यालगांव, दाफिला, बरड़, धामीगांव, डुंगरी, अठखेत, डनौला में खेतों में घुसकर फसलों, सब्जियों नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण किसानों को जागकर पहरा देना पड़ रहा है।

नगर में आवारा जानवरों के कारण गंदगी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। थल व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल का कहना है कि लावारिस जानवरों के कारण सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से इन जानवरों को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें