फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलूर नदी में पुल नहीं होने से स्कूल नहीं जा सके बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली क्षेत्र के मदनपुर नैनी में एक वर्ष पहले ध्वस्त पुल का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कुलूर नदी का तेज बहाव होने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा सके।
विज्ञापन


मदनपुर नैनी में पिछले वर्ष दो ट्रकों के गुजरते समय मोटर पुल ध्वस्त हो गया था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इस स्थान पर आवाजाही के लिए दूसरा पुल नहीं है। कुलूर नदी को पार करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्थायी रूप से रास्ता बनाया था। पत्थरों से निर्मित यह रास्ता मंगलवार रात तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गया। इससे बुधवार को नेवेलिया शेरा, सारतोला नैनी के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।

डर से ट्राली में नहीं बैठ रहे बच्चे
गणाई। कुलूर नदी में पुल नहीं बनने से बरसात में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्रवासी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। लोनिवि की ओर से नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवाजाही के लिए ट्राली की व्यवस्था की गई है, लेकिन ट्राली में दरवाजा नहीं होने से बच्चे नहीं बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें