फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए आंदोलन में डटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जाखनी, भामा, पाभें, पनकट्या, डोडरी के लोगों का क्रमिक अनशन रविवार को 9वें दिन भी जारी रहा। रविवार को गोपाल सिंह, मंगल सिंह, संजय सिंह, पवन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह ने कहा कि किसी भी दल की सरकार रही हो, क्षेत्र की हमेशा उपेक्षा हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि दो साल में सड़क निर्माण में आ रही वन भूमि का निस्तारण क्यों नहीं कराया गया।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी, हरगोविंद महरा ने कहा कि 14 जून को निकलने वाली महारैली की जोरदार तैयारी की जा रही है। अनशनकारियों के समर्थन में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, दर्पण कुमार, नारायण बोरा, गिरीश चंद्र पंत, प्रदीप कोठारी, भगवती पंत, प्रदीप पंत, धर्मेंद्र जोशी, विजय वर्मा, ललिता प्रसाद उप्रेती ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें