फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के मामलों को शीघ्र निस्तारित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के दारमा घाटी को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क निर्माण की प्रगति एवं अब तक हुए कार्य के संबंध में कार्यदायी संस्था और सहयोग कर रही आईटीबीपी की 36वीं बटालियन के अधिकारियों से जानकारी ली गई। डीएम ने वर्ष 2008 से अब तक के भूमि अधिग्रहण के मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सीपीडब्ल्यूडी से आए अधिशासी अभियंता एसके हॉडा ने बताया कि फेस प्रथम के अंतर्गत क्षेत्र के 10 गांवों को जोड़ते हुए ढाकर तक 13.12 किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना था। द्वितीय चरण में 17.18 किमी सड़क का निर्माण बेदांग तक और 12 किमी बेदांग से दावे तक की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में प्रथम चरण के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में भूमि अधिग्रहण के कार्य में आईटीबीपी 36वीं वाहिनी द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

डीएम ने वर्ष 2008 से वर्तमान तक भूमि अधिग्रहण को लेकर हुए कार्य के संबंध में दोनों एजेंसियों से पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने और भूमि अधिग्रहण के अवशेष जितने भी मामले हैं, उनका प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर जिला भूमि अध्यापित कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडे, प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी अभय प्रताप, अधिशासी अभियंता सीपीडब्ल्यूडी एसके हांडा, 36वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी आकाश त्यागी, खान अधिकारी पिथौरागढ़ प्रताप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें