फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर अडिग रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलित शिक्षा विभाग के कर्मचारी अनशन पर अडिग रहे। उन्होंने सीईओ दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर प्रकरण के जल्द निस्तारण की मांग की। शुक्रवार को शिक्षा विभाग के कर्मियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का एलान किया। कहा कि नियमित पदोन्नति प्रक्रिया में रुकावट डालने की कोशिश की जा रही है। कुछ कर्मियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। दूसरे दिन अनशन पर मंडलीय मंत्री धीरेंद्र कुमार, जिला मंत्री कैलाश बिष्ट, प्रचार मंत्री कमल किशोर, उपाध्यक्ष विक्रम नेगी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें