फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के त्रिपुरासुंदरी मंदिर में 3 भैंसों और 8 बकरियों की बलि

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन झूलाघाट के महेशानी मंदिर और नेपाल के बैतड़ी जिले के त्रिपुरा सुंदरी धाम में भक्तों की भीड़ रही। महेशानी मंदिर में पंडित तोयराज पंत ने सभी भक्तों की पूजा कराई। उधर, नेपाल में नवरात्र के पहले दिन त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का मुख्य गेट पूजा अर्चना करने के लिए खोला गया था।
विज्ञापन


मंदिर की मान्यता के हिसाब से भारत से भी लोग नवरात्रि पूजा के लिए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाते हैं। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने बताया कि मंदिर का भंडार पूरे नवरात्रि खुला रहेगा। मंदिर में पहली नवरात्र पर 3 भैंसों और 8 बकरियों की बलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें