फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में उठी लंबित समस्याओं को एक सप्ताह में निपटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एडीएम मो. नासिर की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में 43 समस्याएं दर्ज हुईं। एडीएम ने सप्ताहभर में समस्याएं सुलझाने को कहा। जीआईसी निवासी ललित नेगी ने दिव्यांगता पेंशन न मिलने का मामला उठाया। सल्ला के भीम सिंह ने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मदद, भुरमुनी निवासी पुष्कर राम ने पोल लाइट लगाने की मांग की। भैंसकोट के जगत सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने का मामला उठाया। एडीएम ने अधिकारियों से अगले सोमवार को इन शिकायतों संबंधी प्रगति रिपोर्ट मांगी है। जनता दरबार में डीआरडीए के निदेशक डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी के साथ ही तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें