फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर यशस्वी का टीम इंडिया ट्रायल के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक की शूटर यशस्वी जोशी (12) का चयन 11 जनवरी से दिल्ली में होने वाली टीम इंडिया ट्रायल के लिए हुआ है। यशस्वी ने त्रिवेंद्रम (केरल) में 11 से 31 दिसंबर तक हुई 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 400 अंकों में से 352 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि इससे पहले भी यशस्वी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 10, 25 मीटर शूटिंग में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।

प्रतियोगिता में ललित बिष्ट 50 मीटर फ्री राइफल प्रोन पोजिसन में 600 में से 588 अंक अर्जित कर नेशनल में क्वालीफाई कर रिनोड शूटर बने। जय प्रकाश आर्या 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 600 अंकों में से 551 अंक प्राप्त कर रिनोड शूटर बने। जोशी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें