पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी सोमवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना भी दिया।
कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर संगठन के जिलाध्यक्ष केसी पंत की अध्यक्षता, मंत्री दिनेश चंद्र उपाध्याय के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने मांगों को पूरा न करने के लिए सरकार की आलोचना की।
कहा कि सात दिसंबर तक चलने वाले कार्य बहिष्कार के दौरान सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार रहेगी। कहा कि हड़ताल के दौरान कोई भी अधिकारी किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न करने की कोशिश करेगा तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। सभा को जिलाध्यक्ष, मंत्री के साथ ही घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
धरने पर घनश्याम जोशी, दीपक कुमार भट्ट, पंकज पंत, जीवन देवलाल, लक्ष्मण नाथ गोस्वामी, किरन ऐरी, संजय ओली, शेर सिंह, योगेश पांडेय, राजेंद्र सिंह, कमेश चंद्र जोशी, मनोहर चन्याल, राखी चंद, जाकिर हुसैन, बलवंत सिंह, चंद्रकांत जोशी, एमपी कांडपाल, नताशा जोशी, आशा तिवारी, गंगा वल्दिया, हेमा पटियाल, केएस बिष्ट, खगेंद्र सिंह बिष्ट, कर्णप्रिया महर आदि बैठे।