फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ नगर अभियान के तहत बजेटी में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वच्छ नगर अभियान के तहत नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती के नेतृत्व में चल रहे सफाई अभियान में रविवार को बजेटी वार्ड के किमखोला, बजेटी गांव सहित प्राथमिक विद्यालय बजेटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पालिका अध्यक्ष खाती ने बताया कि स्वच्छ नगर अभियान में स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय बजेटी में जिलाधिकारी सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर के साथ विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम में बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी, पवन पाटनी, सुभाष पांडे, नंदा बल्लभ पांडेय, मुकेश पांडेय, शिवम वर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष सामंत, भुवन पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें