फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलिया दल और हिरन-चीतल आकर्षण का केंद्र रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। भव्य सांस्कृतिक झांकी के साथ बुधवार से मुवानी में दो दिनी आठूं महोत्सव शुरू हो गया है। झांकी में छलिया दल और हिरन-चीतल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने चांचरी गायन किया। महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगे हैं। महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने महोत्सव का उद्घाटन किया। व्यापार संघ और मुवानी घाटी विकास समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में गोबराड़ी के छलिया दल ने धूम मचाई। पुरुषों ने पूरन चंद्र लेखक के नेतृत्व में ठुल खेल का आयोजन किया। ठुल खेल में रामायण और महाभारत की कथा को लोकगीतों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।

महोत्सव स्थल पर विकासखंड, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलागम परियोजना, स्वजल और शिक्षा विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। इस मौके पर बीडीओ गंगा सिंह बिष्ट, राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। महोत्सव को सफल बनाने में व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, मुवानी घाटी समिति के अध्यक्ष रमेश बम, हंस कुमार पाल, नवनीत कार्की, कमलदीप, बहादुर सिंह कार्की, राम सिंह राठौर, दीपक कार्की आदि सहयोग दे रहे हैं। महोत्सव का समापन विधायक विशन सिंह चुफाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें