फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के वाहन में हमले विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर गुजरात में हुए पथराव का युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात भाजपा का पुतला फूंका। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। वहीं, चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और धारचूला के विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में एकत्र युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाह और गुजरात भाजपा का पुतला फूंका। कहा कि गुजरात में राहुल गांधी के वाहन पर पत्थरों से हमला कर भाजपाइयों ने लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम किया है। पुतला दहन में करन सिंह, शुभम बिष्ट, संजय जिंगवाल, आनंद धामी, सागर कुमार आदि मौजूद थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी पुतला फूंका गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीनू तिवारी, गजेंद्र वल्दिया, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, गोपाल सती, एडवोकेट कृष्णा बिष्ट, ललित बिष्ट आदि ने भी राहुल गांधी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें