पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के तहत सप्ताहभर चले निबंध, स्वरचित काव्यपाठ, क्षेत्रीय गीत, पौधरोपण, भाषण प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने भाषण में अव्वल दीपक बिष्ट, मिहुल पांडेय, मयंक चंद, निबंध में सौरभ नगरकोटी, रोहित शर्मा, अतुल राय, स्वरचित काव्यपाठ में मंजीत कुमार, सूरज तिवारी, देवेश बड़ाल, क्षेत्रीय बोली गीत में मयंक चंद, महेश धामी, विरेंद्र चड्डा, ईको क्लब में बेहतरीन कार्य के लिए विशाल सामंत, धीरज जोशी, मृदुल जोशी, सुरेश धामी, चारु भट्ट, विकास बेलाल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, प्रबंधक बीएस गोबाड़ी ने विचार रखे। प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का आभार जताया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान आचार्य खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, उमाकांत पंत, त्रिलोकीनाथ तिवारी, पान सिंह खोलिया आदि मौजूद थे।