ग्रीनवैली स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान
पिथौरागढ़। ग्रीनवैली स्कूल में इस बार हाइस्कूल की परीक्षा में ए-1 ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आईडीबीआई बैंक की मैनेजर शशिकला ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए और उनको जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। कहा कि हर दिन एक नियम बनाकर काम करना चाहिए। इसके अलावा महापुरुषों की जीवनी का अध्ययन करना चाहिए और जिंदगी का लक्ष्य पहले से ही तय कर लेना चाहिए।
बाद में उन्होंने दसवीं में ए-1 ग्रेड प्राप्त करने वाले कंचन भट्ट, अंकिता शर्मा, प्रियंका मलड़ा, राहुल धामी, सुनीता महर, रीना बसेड़ा, अर्पिता पाल, करुणा धामी, दीपा धामी को पदक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार जोशी ने कहा कि मेहनत से ही परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्टाफ तथा अन्य लोग उपस्थित थे।