फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता अब मट्ठा बाजार में उतारेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता अब मट्ठा बाजार में उतारेगी
विज्ञापन

नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार स्वायत्त सहकारिता के पांचवें वार्षिक अधिवेशन में महिला समूहों की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहकारिता ने पांच साल के भीतर 52 लाख 95 हजार 915 रुपये की बचत की है। 16 लाख 56 हजार 298 रुपये लाभांश के रूप में समूहों को बांटे हैं। सहकारिता ने दूध, दही, घी, पनीर के साथ अब मट्ठा भी बाजार में उतारने का निर्णय लिया है।

अधिवेशन का उद्घाटन समाजसेवी पूर्व प्रधान रतन सिंह और भैंसखाल की प्रधान चंद्रकला दानू ने किया। प्रधान चंद्रकला दानू ने बताया कि 5 लीटर से दुग्ध डेयरी की शुरुआत की गई थी। आज 130 लीटर दूध रोज सहकारिता में आता है। उन्होंने कहा सहकारिता के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। सहकारिता की अध्यक्ष जानकी देवी ने समूहों के गठन से लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट के सहयोग से 21 गांवों में 59 महिला समूहों का गठन कर सहकारिता बनाई गई। अध्यक्ष ने बताया कि समूहों ने 10 लाख 81 हजार 806 रुपये का कर्ज अपने सदस्यों को दिया। इसमें से 80 प्रतिशत कर्ज वापसी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सहकारिता दूध, पनीर, घी, दही के अलावा घरेलू उत्पाद क्रय कर बेच रही है। इस वर्ष 200 लीटर दूध प्रतिदिन सहकारिता तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिवेशन में कृषि उपकरण, बीज, खाद, पशु आहार क्रय-विक्रय करने का प्रस्ताव पारित किया गया। तय हुआ कि उन्नत नस्ल के पशु क्रय किए जाएंगे, उनका बीमा कराया जाएगा। अधिवेशन में सबसे अधिक दूध उपलब्ध कराने के लिए उदिमा देवी, लक्ष्मी देवी, जयंती देवी, मोहनी देवी गंगा देवी को दूध रखने वाले बर्तन देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन का संचालन कमला देवी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें