फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल चयन ट्रायल के लिए 18बालक चयनित

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल्स को मौजूद खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में फुटबॉल, बॉक्सिंग खेल में कक्षा 6 के बालक वर्ग में प्रवेश को प्रारंभिक चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। वरीयता के आधार पर फाइनल चयन ट्रायल के लिए 18 बालकों को चयनित किया गया। चयन ट्रायल में 33 बालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कॉलेज के खेल प्रशिक्षकों ने कोविड नियमों के तहत चयन ट्रायल किए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए क्रिकेट में 2, बैडमिंटन में 1, फुटबॉल में 6, हॉकी में 2, बॉक्सिंग में 4, एथलेटिक्स में 2 बालकों का चयन किया गया। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज में कक्षा 6 के लिए बॉक्सिंग में 6, फुटबाल में 10 बालकों का चयन किया गया।
प्रारंभिक चयन ट्रायल्स में वरीयता के आधार पर स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के लिए फुटबॉल खेल में मोहित, अपुल सिंह, देवांश प्रताप, हॉकी खेल में सौरभ टम्टा, पियूष धामी, बॉक्सिंग खेल में प्रियांशु वर्मा, रोहन कुमार, गौरव नेगी, मयंक भट्ट, एथलेटिक्स खेल में हिमांशु कार्की का चयन किया गया। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए फुटबॉल में नितेश सौन, सुमित गोस्वामी, भूपेंद्र कुमार, बॉक्सिंग खेल में सागर सिंह, निखिल सिंह, दिव्यांशु भट्ट, प्रियांशु कुमार, पारस बिष्ट का चयन किया गया। चयन ट्रायल जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी एवं टूर इंचार्ज प्रदीप कुमार कौशल की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

ट्रायल में प्रशिक्षक पवन कुमार पाल, तरुण नेगी, ललित मोहन कुंवर, प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, अजय पल्याल, दीप चंद्र जोशी, जगत सिंह महरा, गौरव चंद्र जोशी, किशन सिंह, हरीश चंद, हरदेव सिंह, रमेश पंवार, महेश गगाड़ी, दिनेश बिष्ट, जगत राम, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, तनूजा कन्याल, भावना ने सहयोग दिया। 19 दिसंबर को अगले चरण में बागेश्वर के बालकों के प्रारंभिक चयन ट्रायल राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में होंगे। अंतिम चयन ट्रायल्स पिथौरागढ़ में पांच से आठ जनवरी, देहरादून में 5 से 12 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें