पिथौरागढ़। मुवानी कस्बे में लगातार मांग के बाद भी एटीएम की सुविधा उपलब्ध न कराने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।
लोगों का कहना है कि मुवानी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक की शाखा है। दोनों बैंकों में 10 हजार से अधिक ग्राहक हैं। ग्राहक लबे समय से बैंकों की शाखाओं में एटीएम की सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई भी बैंक एटीएम की सुविधा नहीं दे रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शोबन सिंह कार्की, लीला भट्ट, दीपक कार्की, अमरजीत, रमेश बम, राम सिंह राठौर, हेम पाल, राजेश खोलिया, महेंद्र खोलिया, कुंदन पुजारा, नवनीत कार्की ने कहा है कि एटीएम न होने से ग्राहकों को बैंक में लाइन में लगना पड़ता है। भुगतान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। एटीएम की सुविधा होती तो लोगों को बैंक की लाइन में लगने से तो निजात मिलती ही, बैंक बंद रहने पर भी बैंकों के ग्राहक निकासी कर पाते। इन लोगों ने एटीएम लगाने के लिए दोनों बैंकों के प्रबंधन को पत्र लिखा है।