फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बनेगा राज्य का पहला विज्ञान संचार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) अब राज्य का पहला विज्ञान संचार केंद्र पिथौरागढ़ में स्थापित करेगा। पीपुल्स एसोसिएशन ऑफ हिल एरिया लांचर्स (पहल) को इसका दायित्व सौंपा गया है। पहल ने वैैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अशोक कुमार पंत को केंद्र का निदेशक नामित किया है।
विज्ञापन


डॉ. पंत ने बताया कि केंद्र के मार्गदर्शन के लिए 13 सदस्यीय सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें प्रो. दुर्गेश पंत, डॉ. डीके पांडेय, प्रो. आरसी पांडेय, डॉ. नीलांबर पुनेठा, प्रो. एनएस भंडारी, डॉ. हेमंत पांडेय, डॉ. संजय गोस्वामी, डॉ. वीके त्यागी, डॉ. एमएन जोशी, देवेंद्र मेवाड़ी, डॉ. एके अंथवाल, कमला पंत, डॉ. आरएस रावल को सदस्य नामित किया गया है। डॉ. पंत ने बताया कि विज्ञान संचार केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोध छात्रों और आम जनमानस हेतु विज्ञान संसाधन एवं संदर्भ केंद्र के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करना है। बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारियों मुहैया कराने के लिए केंद्र में विज्ञान संदर्भ केंद्र और पुस्तकालय भी स्थापित किया जाएगा।

यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उम्मीद जताई है कि विज्ञान संचार केंद्र भविष्य में जनपद के लिए महत्वपूर्ण विज्ञान संसाधन केंद्र साबित होगा। केंद्र के अनुश्रवण के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. ओपी नोटियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डॉ. पंत ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को संचार केंद्र का शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें