फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे संयुक्त मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवाल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को गणाईगंगोली तहसील क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने खनन क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट ने यातायात नियमों के उल्लंघन में दो वाहनों का चालान किया। कहा कि यातायात नियमों का कतई उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि वाहनों का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का सामना करना पडे़गा। उन्होंने क्षेत्र के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अवैध खनन रोकने के लिए दिन-रात सजगता बरतने के निर्देश मातहतों को दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी, कमला नेगी, डेविड मर्तोलिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें