फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शूटर यशस्वी का पिथौरागढ़ में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 20 से 30 दिसंबर तक डॉ.करणी सिंह रेंज दिल्ली में आयोजित टीम इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक की 13 वर्षीय शूटर यशस्वी जोशी ने 10 मीटर पिस्टल की यूथ और जूनियर कैटेगरी में 569 अंक प्राप्त कर दो कांस्य पदक प्राप्त किए। यशस्वी का पिथौरागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शूटर यशस्वी इससे पहले भी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए दो कांस्य और नार्थ जोन प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। शूटिंग कोच मनोज जोशी का कहना है कि शूटिंग गेम्स महंगा खेल है। अन्य राज्यों में सरकारें आर्थिक मदद कर रही हैं, जबकि उत्तराखंड में कोई आर्थिक मदद सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है।

यशस्वी के पदक जीतने पर प्रभारी जिलाधिकारी वंदना, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हरि दत्त कापड़ी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश मोहन उप्रेती, जगदीश जोशी, ज्योति जोशी, खेल प्रशिक्षक ऊषा उप्रेती, विपिन जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें